रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा
बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा क्षेत्र के कार्यकताओं की बैठक में भाजपा ही निशाने पर रही|
उन्होंने भाजपा और मोदी पर तीखे राजनैतिक तीर छोड़े| इस दौरान कहा गया कि मोदी की जुमलेबाजी से देश परिचित हो गया है| इस लिए जनता का रुझान केबल सपा-बसपा गठबंधन पर ही टिका है| यूपी ने गठबंधन मोदी राज को उखाड़ के फेंक देगा|
नगर के बढ़पुर स्थित पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के निर्माणाधीन विधालय परिसर में आयोजित सम्मेलन में पंहुचे मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने गणेश प्रतिमा व भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में 70 वर्षों तक कांग्रेस का राज रहा| इसमे भी यूपी में कांग्रेस ने 38 वर्ष राज किया| इसके साथ ही साथ भाजपा में भी यूपी में काफी लम्बे समय तक राज किया| लेकिन देश को दिया क्या गया है| इसके साथ ही साथ जब भाजपा और कांग्रेस जब चुनाव लड़ती है तो धन्नासेठों से पैसा लेकर उसे पानी की तरह बहाया जाता है| भाजपा के फैसलों से जनता काफी आहत है| अचानक जनता की मेहनत की कमाई का पैसा नोटबंदी के नाम पर बैंको में जमा करा लिया| इसके बाद जब जनता लेनें गयी तो उसे रुपयों की जगह पुलिस की लाठी खानी पड़ी|
उन्होंने कहा जनता अब जागरूक हो गयी है| सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को केंद्र से साफ़ कर देगा| यूपी की सभी सीटें गठबंधन के खाते में जायेंगी| लेकिन अभी तक किसी भी जिले का प्रत्याशी तय नही हुआ है| उन्होंने मनोज अग्रवाल को बसपा का लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिया है|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।