ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
नवाबगंज पुलिस और आईजी रेंज की क्राइम ब्रांच की टीम ने रावतपुर इलाके से किराने की दुकान की आड़ में चल रहे हरियाणा से तस्करी कर लाइ गई अवैध शराब के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया | पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 172 बोतल अवैध शराब बरामद की |
अजय
कुमार (डिप्टी एस)ने बताया की क्राइम ब्रांच को कई दिनों से सूचना मिल रही
थी की रावतपुर इलाके में परचून की दूकान में हरियाणा से तस्करी कर लाइ गई
अवैध शराब बेचीं जा रही है जिसपर क्राइम ब्रांच और नवाबगंज पुलिस ने मौके
पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की | गिरफ्तार किये गए
अभियुक्तों ने बताया की घर पर किराने की दुकान है और उसी की आड़ में
हरियाणा से लाइ गई शराब बेचते थे पुलिस ने पकडे गए तीनो तस्करो शिवम्
गुप्ता दीपक संस्कार गुप्ता को क़ानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।