चकेरी
थाना क्षेत्र में कानपुर पुलिस और बावरिया गिरोह के अपराधियों के साथ
देररात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
है। राज एसपी पूर्वी ने बताया की पुलिस को आगरा की क्राइम ब्रांच और
सर्विलांस की टीम से सूचना मिली की हरियाणा का राजू बावरिया जो गोंडा जिले
से पचास हजार का इनामी बदमाश है और शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की
फिराक में है।
सूचना
के आधार पर आगरा और चकेरी पुलिस को सम्बन्धित स्थान पर भेजा गया और उस
स्थान की घेरा बंदी की गई इस दौरान शताब्दी गॉर्डन के पास में चार व्यक्ति
दो मोटरसाइकल से आते हुए दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास
किया इस दौरान बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में
राजू बावरिया के पैरो में गोली लगने के कारण वह बाइक से जमीन पर गिर गया।
इस
दौरान उसके दो साथी प्रेम सिंह और आजाद को भी पुलिस ने पकड़ लिया जबकि उनका
एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजू को मेडिकल के लिए कांसीराम
अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद तीनो भेज दिया गया है। उन लोगो के पास
से एक पिस्टल और तीस हजार रूपए और एक बाइक बरामद हुई है। राजी बावरिया के
ऊपर अयोध्या ,गोंडा ,प्रतापगढ़ और कानपुर आदि कई जिलों में मामले दर्ज
है.राजू के ऊपर पचास हजार रूपए का इनाम भी था

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।