ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
स्वरुप नगर थाना क्षेत्र के मोती झील कारगिल पार्क में एक युवक ने सिपाही की उस समय पिटाई कर दी जब युवक पार्क में अपनी महिला दोस्त के साथ अश्लील हरकत कर रहा था इस दौरान सिपाही मौके पर पहुंच गया और युवक से अश्लीलता नहीं करने को कहने लगा। तभी युवक को यह बात नागवार गुजारी और उसने पार्क के ही अंदर सिपाही को मारना मारना शुरू कर दिया।
जिसके बाद दोनों
में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट देखते ही पार्क के गार्ड मोहित शुक्ला ने
घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने युवक और युवती को थाने ले जाकर
युवक के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है
सिपाही
मेघ श्याम ने बताया की सचिन नाम का युवक अपनी महिला दोस्त के साथ पार्क के
अंदर अश्लीलता कर रहा था तो हमने उसे समझाया की यहां पर अश्लीलता नहीं
करो लेकिन वह हमारे साथ मारपीट पर आमादा हो गया इस परक़ानूनी कार्यवाही करते
हुए उसे जेल भेजा दिया गया है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।