ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के रामा देवी चौराहे के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने
मोटर साइकल सवार को टक्कर मार दिया जिससे मोटर साइकल सवार बुरी तरह घायल
हो गया जबकि उसके साथ में बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई। लोगो ने
घटना की जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में
भर्ती कराते हुए युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही ट्रक
को भी कब्जे में ले लिया है वही भीड़ का सहारा लेते हुए ट्रक चालक मौके
से फरार हो गया है।
भाभा
नगर की रहने वाली खुसबू देहली सुजानपुर के रहने वाले राजू राजपूत के साथ
महराजपुर जा रही थी राजू जैसे ही रामा देवी चौराहे पहुंचने ही वाला था
तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने राजू की बाइक में टक्कर मार दिया
जिससे खुसबू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि राजू बुरी तरह घायल हो गया घटना
के बाद क्षेत्रीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची
पुलिस ने राजू को काशी राम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहा उसके हालत
चिंता जनक बनी हुई है।
चकेरी
पुलिस ने बताया की टक्कर से बाइक में सवार युवती की मौत हो गई जबकि उसका
साथी बुरी तरह घायल हो गया है पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और
ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।