रिपोर्ट- मोबीन मन्सुरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को
प्रयागराज जाने से रोका गया जिसको लेकर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं
में आक्रोश फैल गया और प्रदर्शन करने लगे। यूपी के कन्नौज में भी सपा
कार्यकर्ताओं ने सड़को पर उतरकर योगी-मोदी के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया
इसके साथ ही योगी का पुतला भी फूंका। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह
लोकतन्त्र की हत्या है।
यूपी के कन्नौज में सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर नारेबाजी
करते हुए तहसील परिसर मे घुसकर हंगामा किया जिसके बाद योगी मोदी के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की। इसी बीच कुछ सपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल के बाहर पहुँच
गए यहां उन्होंने सपा नेता हसीब हसन के नेतृत्व में मुख्यमन्त्री का पुतला
फूंककर प्रदर्शन किया। सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपा
कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन सदर
एस0डी0एम0 शैलेश कुमार को सौंपा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।