ब्यूरो कानपुर-रवि गुप्ता
शनिवार को सम्पूर्ण थाना दिवस के अवसर पर डीएम विजय विश्वास पन्त और
एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने शहर के ग्वालटोली ,कोहना और नवाबगंज थानों के
औचक निरीक्षण किया औचक निरीक्षण की सूचना पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों
में हड़कंप मचा रहा जिसके बाद डीएम और एसएसपी ने कई अहम निर्देश
थानाप्रभारीयो को दिए।
सम्पूर्ण थाना दिवस के मौके पर
औचक निरीक्षण के मकसद से निकले जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और एसएसपी
अनन्त देव ग्वालटोली ,कोहना और नवाबगंज थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को
निर्देशित करते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतो को प्राथमिता के आधार
पर सुना जाये फरियादियों की बात सही से सुनी जाए और थाना चौकी स्तर पर ही
गुणवत्तापूर्ण उसे निस्तारित कर दिया जाये वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त
देव तिवारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि समस्त थानों में जो भी वाहन /
अन्य सामान जब्त है उनको महाराजपुर के डम्पिंग यार्ड में भेजने के कार्य
कराऐ और सभी थानों में सफाई का विशेष ध्यान दें यह सबकी जिम्मेदारी है
थानों में जो भी दंगा नियंत्रण सामग्री है वो सुरक्षित और सही तरीके से रखी
जाये जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसे आसानी से प्रयोग की जा सके इसके लिए एक
बड़ी मॉक ड्रिल (दंगा नियंत्रण रिहर्सल ) पुलिस लाइन में करायी जाये।
उन्होंने कहा कि सभी थानों में पुलिस 24 घण्टे एक्टिव मोड़ पर रहे अतिक्रमण
और जाम की समस्या से निपटने के लिए सिपाही मुस्तैदी से पैनी निगाह रखे।
किसी को कोई असुविधा न हो।
वही जिलाधिकारी और एसएसपी ने नवाबगंज के भंडारण
कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें रखे बॉडी प्रोटेक्टर ,हैलमेट ,डण्डा व अन्य
उपयोगी वस्तुओं को देख जो सही तरीके से सुव्यवस्थित ढंग से रखे मिले और उसे
चेक करने के लिए एक सिपाही को बॉडी प्रोटेक्टर पहनाकर देखा और उसकी
गुणवत्ता को भी चेक किया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।