ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में परिवार संग खेत मे काम करने गयी
छात्रा का शव गांव के बाहर झांडियो मे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुची और जांच में जुट गई। छात्रा की रेप
करने के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है बहेड़ा
गांव मे रहने वाले स्वर्गीय शिव प्रसाद की 22 वर्षीय बेटी रीना बीकॉम की
छात्रा थी बीते मंगलवार को अपने परिवार सहित खेत पर काम करने गयी थी जहाँ
से वो शाम को घर के लिये निकली थी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब घर
नही पहुची तो परिजनों को चिंता हुई और वो गाँव मे चारों तरफ उसे खोजने
लगे। काफी खोजबीन के बाद भी रीना का कोई पता नही चल सका। सुबह ग्रामीणों को
गांव के पास झाड़ियों में रीना का शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर
इलाके में हड़कंप मच गया।इस दौरान परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।घटना
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीममामले की जांच करते हुए शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है की युवती की रेप के
बाद हत्या कर शव को झाड़ियों में फेक दिया गया है सीओ राजेश पांडे ने
बताया कि मृतिका के परिजनों से पूछताछ के साथ गांव के लोगो से भी पूछताछ की
जा रही है पोस्टमार्टमरिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।