ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
रोना चौराहे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और गणेश
शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा के बाहर लगी हुई रेलिंग अराजक तत्वों दवारा
तोड़े जाने की सूचना पर कांग्रेसियो ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना
पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओ को किसी तरह समझा बुझाकर
शांत किया। आपको बता दे कि नरोना चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा
गांधी और गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा लगी हुई है जिसके बाहर लगी हुई
रेलिंग को अराजक तत्वों दवारा तोड़े जाने की सूचना पर कांग्रेसी कार्यकर्ता
मौके पर पहुंच गए. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जमकर हंगामा किया।
हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेड और कोतवाली सीओ समेत पुलिस बल
मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगो को समझा बुझा कर शांत कराया।
कांग्रेस
अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया की नरोना चौराहे पर पूर्व
प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी और गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्तियों के
बाहर रेलिंग लगी हुई थी हमे सूचना मिली की किसी ने रेलिंग को तोड़ दिया है
इस पर हम लोग एकत्र होकर रेलिंग लगाने की मांग कर रहे है वही मौके
पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद विकास जायसवाल ने बताया की नगर निगम के उधान
विभाग द्वारा नवीनीकरण का कार्य करवाया जा रहा हैजिसके चलते यह रेलिंग हटाई
गई है।जिसके बाद कांग्रेसी शांत हुए ।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।