रिपोर्ट - सुनील कुमार गौड़
छपिया थाना क्षेत्र के देवगांव मे जमीनी विवाद मे हुयी मारपीट मे ग्राम प्रधान कौशल्या देवी 60 वर्ष तथा उनका पुत्र गब्बर प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने छपिया थाने पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान देवगाव के पुत्र हीरालाल ने छपिया पुलिस को दिये गए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के चंद्रमणी, अम्बिका प्रसाद, गुन्जा देवी, गीता देवी ने प्रार्थी के आने जाने का रास्ता रोक रखा है। रविवार को 12 बजे प्रार्थी के भाई गब्बर प्रसाद रास्ते से आ रहे थे। तभी गांव उपरोक्त लोग मेरे भाई गब्बर प्रसाद को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे हल्ला गोहर मचाने पर मेरी माता ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी बचाने दौड़ी तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया।दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एस ओ छपिया ने बताया कि तहरीर मिला है महिला प्रधान पर हमले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।