महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
प्रगतिशील
समाजवादी पार्टी(लोहिया) के कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय क्रांतिकारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय व अन्य 50 दलों के
राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक को संबोधित
करते हुए प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि समाज व देश के हित के बारे
में हम सबको सोचना होगा. हम पहले सत्ता परिवर्तन करेंगे इसके बाद व्यवस्था
परिवर्तन भी। यादव ने यह भी कहा कि लोकतंत्र विभिन्न जाति, वर्ग व
समूह के समावेश व संयोजन का विशाल मंच है। जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी
उसकी हिस्सेदारी होनी चाहिए । उन्होंने बैठक में हिस्सा ले रहे सभी दलों के
प्रतिनिधियों का स्वागत किया ।यादव जी ने आगे कहा कि जितने
भी महान लोग हुए उन्होंने कभी पद की कामना नहीं की। गांधी, लोहिया,
जयप्रकाश इसकी मिसाल हैं। अपनी बात करते हुए प्रसपा प्रमुख ने कहा कि हम
चाहते तो 2003 में मुख्यमंत्री बन सकते थे। मेरे साथ उस समय 147 विधायक
थे। 2012 में भी स्थिति यही थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हाँ, आप यह कह
सकते हैं कि मेरे साथ धोखा हुआ लेकिन मैंने उससे सबक लिया।भारतीय
जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि जीएसटी , नोटबंदी
की वजह से लोग परेशान हुए, इसी वजह से बेरोजगारी बढ़ी। मोदी साहब ने झूठ की
सीमा पार कर दी। न अच्छे दिन आये, न 15 लाख खाते में आये। भ्रष्टाचार
लगातार बढ़ती जा रही है। आज के समय मे देश खतरे में है, देश के बहादुर जवान
शहीद हुए, विदेश निति खराब है।
वहीं राष्ट्रीय क्रान्तिकारी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं संयोजक गोपाल राय ने मोर्चा में शामिल 50
छोटे राजनैतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की समीक्षा बैठक को संबोधित
करते हुए कहा कि ‘‘पूर्व में हम लोगों के साथ 45 दल थे जिनकी संख्या आज बढ़
कर 60 हो गयी। हम सभी लोग मिलकर आगामी लोकसभा व 2022 के उत्तर प्रदेश के
विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन मोर्चा के सभी घटक दल माननीय शिवपाल
यादव जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगे। ‘‘
आज शामिल हुए विभिन्न दलों की लिस्ट-
1.श्री गोपाल राय, राष्ट्रीय क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी
2.श्री उपेंद्र सिंह राजपूत भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी,
3.श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, पिछड़ा जनसमाज मोर्चा
4.श्री प्रदीप जयसवाल, गांधी एकता पार्टी
5.श्री कन्हैया विश्वकर्मा भारतीय युवा क्रांति पाटी
6.श्री फौजी किशन लाल गौड़ सैनिक सेवा दल
7.श्री नीरज राय तृणमूल कांग्रेस, उ.प्र
8.श्री कृष्णा पांडे भारतीय किसान पार्टी
9.डा. लताफत अली , नेशनल लोकमत पार्टी
10.श्री संजय कुमार, किसान सेवा संघर्ष मोर्चा
11.श्री बृजेश सिंह मानवाधिकार मोर्चा
12.श्री शशि राजभर, राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी
13.श्री कुमार हेमंत उर्मिल भारतीय किसान यूनियन बी
14.श्री सत्येंद्र चैहान, अपनी पार्टी सर्कुलर
15.श्री प्रेमसागर बिन्द, भारत माता पार्टी
16.श्री रामकृष्ण द्विवेदी, वतन जनता पार्टी
17.श्री मोहम्मद हुसैन खान, समान भागीदारी पार्टी
18.श्री मौलाना साहब, उर रहमान हम पार्टी उत्तर प्रदेश
19.श्री दयानंद विश्वकर्मा देशभक्त निर्माण पार्टी
20.श्री सुधीर सिंह पूर्वांचल लोकतांत्रिक मोर्चा
21.श्री अजय सोनी समर्थन किसान पार्टी,
22.श्री अजय तिवारी भारतीय प्रवासी परिषद,
23.श्री राजेश भारतीय सूर्य राष्ट्रीय अंबेडकर दल,
24.श्री दिनेश पुंडीर भारतीय अखंड पार्टी,
25.श्री सरदार जसपाल सिंह, भारतीय सवैंधानिक जनहित पार्टी
26.श्री पंकज शर्मा भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी,
27.श्री कल्पेश भाई सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी
28.श्री सलीम उल्लाह अहमद भारतीय इंसान पार्टी
29.श्री गुलजार कुरैशी राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी
30.श्री डी.पी. इंसान इंसान राज्य पार्टी
31.श्री हरिमोहन विश्वकर्मा बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा
32.श्री शाहिद हुसैन घोसी ऑल इंडिया पिछड़ा समाज पार्टी
33.श्री पी.शेयर गार्ड, तेलंगाना विकास मोर्चा
34.श्री पवन कल्याण जनसेवा पार्टी तेलंगाना
35.श्री शिव शंकर चैहान जनता क्रांति पार्टी
36.श्री घनश्याम कोरी स्वतंत्र जनता राज पार्टी
37.श्री प्रकाश यादव, जनता राज पार्टी
38.श्री एस.के सिंह,भारतीय समाजवादी सेना
39.श्री राजेंद्र गांधी कुषवाहा, साधारण आदमी पार्टी
40.श्री रघुराज प्रताप यादव, गरीब राज पार्टी
41.श्री रामकुमार, जनशक्ति मोर्चा
42.श्री कर्नल सुधीर पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा
43.श्री रामकरण कश्यप, भारतीय वंचित समाजवादी पाटी
44.श्री बाबा आर.के. तोमर नव राज्य निर्माण महासंघ
45. श्री प्रकाश यादव जनता राज पार्टी
46. श्री हरिप्रसाद भारतीय समाजवादी सेना
47 श्री वेद प्रकाश यादव बहुजन बल पार्टी
48.श्री चंदन चैहान पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी
49.श्री प्रेम सागर बिन्द भारत माता पार्टी
50.श्री अशोक निषाद भारतीय सर्वजन पार्टी
51.श्री बबलू शर्मा भारतीय युवा सभा
52.श्री यशवंत सिंह पटेल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा
53.श्री मिंटू राजभर भारतीय समाज पार्टी
54.श्री संतोष यादव भारतीय जन नायक पार्टी
55.श्रीमती ललिता त्रिपाठी नव निर्माण पार्टी
56.श्री मुस्ताक आलम भारतीय एकता पार्टी
57.श्री नंदलाल निषाद जय हिंद समाज पार्टी
58.श्री रघुराज जाटव गरीब राज पार्टी
59.श्री सैयद हुसैन नक्वी आरकेएसपी अल्पसंख्यक
60.श्री प्रकाश मिश्र भारतीय जन जन पार्टी
61.श्री राम घनी बिंद भारतीय मानव समाज पार्टी
62.श्री राम सिंह यादव मानवतावादी समाजवादी पार्टी
63.डॉ पी के तिवारी राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी
64. श्रीमती सावित्रि गौतम गुलाबी सेना


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।