स्कूल पढ़ने गई छात्रा ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 10 February 2019

स्कूल पढ़ने गई छात्रा ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

 
रिपोर्ट =मोबीन मन्सुरी
 
स्कूल पढ़ने गई छात्रा ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।  छात्रा की मौत के बाद से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो सामने कई बातें निकल कर आई जिसमे पुलिस को उसके स्कूल बैग से तीन पेज का सुसाइड नोट मिलने पर लग ही राज सामने आ रहा है जबकि छात्रा का पिता तीन युबको पर गंभीर आरोप लगा उनको  छात्रा के मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं । 

जनपद कन्नौज के शहर के होली मोहल्ला में रहने वाले संदीप शुक्ला की 18 वर्षीय बेटी हर्षिता शुक्ला शहर के एक डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह कालेज पढ़ने आई थी। करीब 11 बजे कानपुर की ओर जा रही ट्रेन का हार्न सुनकर वह कालेज से बाहर आ गई। कालेज के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
 
छानबीन के दौरान पुलिस को स्कूल बैग में तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने लिखा है कि मनचाही जगह शादी न होने से वह परेशान है। इससे आत्महत्या कर रही है।
 
 वहीं मृतका के परिजनों ने शहर में रहने वाले तीन युवकों पर रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाकर ट्रेन के समाने धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। इन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने युवती को परेशान करने वाले दो युवकों के नाम बताए जिसमे एक का नाम आकाश दीक्षित तो दूसरे का नाम प्रसन्न मिश्रा बताया। परिजनों का आरोप है कि यह दोनों युवक मृतका को परेशान किया करते थे जिसमे आकाश नाम का युवक मृतका से शादी करने की बात कहकर फोन करता था
 
, मृतका को यह दोनों ही परेशान करते थे।  मृतका के पिता संदीप का साफ़ आरोप है कि उनकी बेटी को ट्रेन के आगे फेंका गया जिससे उसको मारा गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छात्रा के बैग में सुसाइड नोट मिला है। इससे आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।