कुशीनगर मामले में आई जी जोन गोरखपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 9 February 2019

कुशीनगर मामले में आई जी जोन गोरखपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही


कुशीनगर-ईश्वर चंद्र पटेल

 जहरीली शराब कांड में आईजी गोरखपुर द्वारा एक माह से अधिक समय से तैनात तरयासुजान थाना और उससे जुड़े सभी पुलिस चौकियों की पुलिस को लाइन हाजिर करने की सूचना मिलीं है।
गौरतलब है कि कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 12 की मौत हो चुकी है।बुधवार को भी पांच लोगों की मौत हुई थी. प्रशासन ने इस मामले में थानेदार और आबकारी निरीक्षक समेत नौ लोगों को सस्पेंड कर दिया था जबकि कच्ची शराब बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया था।
अब बडी कार्यवाही करते हुए जहरीली शराब कांड में आईजी गोरखपुर द्वारा एक माह से अधिक समय से तैनात तरयासुजान थाना और उससे जुड़े सभी पुलिस चौकियों की पुलिस को लाइन हाजिर करने की सूचना मिली है।
ध्यान रहे जहरीली शराब की बिक्री को रोकने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग की होती है. लेकिन देखा गया है कि राज्य में अवैध शराब माफियाओं का हौसला हमेशा बुलंद ही रहता है। अखिलेश सरकार में उन्नाव और लखनऊ में जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत हो गई थी. उस वक्त भी कार्रवाई की बात कही गई थी।

अब भी यूपी में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। अवैध शराब का नेटवर्क पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी तक फैला हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि जहरीली शराब का यह पूरा नेटवर्क बिना प्रशासन की मिलीभगत के नहीं चल सकता है।

बीते साल के मई के महीने में उत्तर प्रदेश के कानपुर और कानपुर देहात में ज़हरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो हुई थी। इसी तरह साल 2018 के जनवरी में बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।गाजियाबाद में भी जहरीली शराब से चार लोगों की मौत पिछले साल हुई थी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।