सपा-बसपा को मिला झटका, कई मंत्रियों ने थामा भाजपा का दामन.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 26 February 2019

सपा-बसपा को मिला झटका, कई मंत्रियों ने थामा भाजपा का दामन....




मीडिया डेस्क 

सपा-बसपा के कई नेताओं ने सोमवार को भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय (हाथरस), पूर्व राज्यमंत्री रामहेत भारती (सीतापुर), बसपा के आगरा क्षेत्र के जोनल को-ऑर्डिनेटर ध्रुव पराशन, सपा की पूर्व विधायक बीना भारद्वाज (रामपुर), अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की बुलंदशहर अध्यक्ष सावित्री चौधरी और सामाजिक कार्यकर्ता शोमिल शर्मा (कानपुर) ने समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के कामों से जनता में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने कहा विपक्षी दलों में भय का वातावरण है इसीलिए लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए आपस में गठबंधन कर विजय के सपने संजो रहे है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।