मीडिया डेस्क
सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी नवाज उर्फ शाहनवाज और आकिब से सोमवार को एनआईए ने भी लंबी पूछताछ की और पुलवामा हमले से कनेक्शन तलाशने की भी कोशिश की। एनआईए के अलावा एक अन्य केंद्रीय एजेंसी ने भी दोनों संदिग्ध आतंकियों से बारी-बारी से सवाल-जवाब किए।
पूछताछ में नवाज ने बताया कि उसे पुलवामा हमले की जानकारी अखबार पढ़ कर हुई थी। नवाज की यह बात जांच एजेंसियों के गले नहीं उतर रही है। क्योंकि नवाज न सिर्फ कामरान गाजी के संपर्क में था बल्कि घटना के बाद से ही यह खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई थी।
पूछताछ में नवाज ने बताया कि उसे पुलवामा हमले की जानकारी अखबार पढ़ कर हुई थी। नवाज की यह बात जांच एजेंसियों के गले नहीं उतर रही है। क्योंकि नवाज न सिर्फ कामरान गाजी के संपर्क में था बल्कि घटना के बाद से ही यह खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई थी।
मंगलवार को एटीएस की एक टीम दोनों संदिग्ध आतंकियों को लेकर सहारनपुर जाएगी। आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फोन का डाटा निकाला गया है। एक टीम उसका विश्लेषण कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आतंकियों ने सहारनपुर में और जिन लोगों से अपने कनेक्शन की बात की थी, उन्हें भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। आईजी एटीएस असीम अरुण ने देवबंद के छात्रों से भी अपील की है कि यदि कोई उनको बरगलाने या बहलाने की कोशिश कर रहा है या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति आसपास दिखाई देता है तो उसकी सूचना एटीएस को दें। जानकारी देने वाली की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।