ब्यूरो सुल्तानपुर -रीतू श्रीवास्तव
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 42 शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में
देश के कोने कोने में जहाँ कैडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का
दौर जारी है तो वही उत्तर प्रदेश के अमेठी के जामो बाजार में जुमा की नमाज
के आरटीआई कार्यकर्ता यादवेंद्र श्रीवास्तव कि अगुवाई में मुस्लिम समाज के
सैकड़ों लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ रैली निकालकर उसके पुतले को फूंका और
लाठियों से पीट कर अपना आक्रोश निकाला।
मुस्लिमों ने पाकिस्तान
मुर्दाबाद, इमरान खान होश में आओ और हिदुस्तान जिंदाबाद व वीर शहीदों का
अपमान ,नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।मुस्लिमों
ने सरकार से शीघ्र ही इसका बदला लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरहद पर
हमारी जरूरत पड़ी तो सहर्ष तैयार हैं लेकिन आतंकवाद और पाकिस्तान को जड़ से
मिटाना होगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।