ब्यूरो सुल्तानपुर -रीतू श्रीवास्तव
लंभुआ कस्बे में जुमे की नमाज के बाद काफी संख्या
में दोनों समुदाय के लोगों ने पूरे कस्बे में पैदल मार्च किया और पाकिस्तान
मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।गुलाम
दस्तगीर कादरी ने कहा कि पाकिस्तान की हर गंदी मंशा पर भारत सरकार करारा
जवाब दे, तभी शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। व्यापारी नेता
विजय प्रताप सिंह ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूरा देश आज
शहीदों की कुर्बानी का हिसाब मांग रहा है।
मौके पर व्यापारी नेता सुशील
बरनवाल, हाजी मास्टर समीउल्लाह, अकरम हुसैन, गुलाम दस्तगीर, सलमान जावेद
राइन, खुर्शीद अहमद, शादाब अंसारी, अनीस अहमद, शेर अली, कृष्ण कुमार
बरनवाल, सलमान इदरीसी, जैनुलाब्दीन मौलाना, गुलाम गौस, अब्दुल खालिक, हाफिज
रोशन, करीम, मोहम्मद हसन फारुकी, हाजी तैयब अंसारी, रुस्तम फारुकी आदि
मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।