ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों में भाजपा सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है जिसके चलते प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष के आवाहन पर प्रदेश भर में बुधवार को धरना प्रदर्शन का आवाहन किया गया था जिसके बाद कानपुर नगर और ग्रामीण का सयुक्त प्रदर्शन का आयोजन परेड के शिक्षक पार्क में आयोजित किया गया इस दौरान पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने बताया की इस सरकार की आम जन विरोधी नीतियों के कारण लोगो को खासी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है किसान गरीबी के कारण आत्म हत्या तक करने को मजबूर है युवा जन रोजगार के नाम पर परेशानी झेल रहे है इस सरकार से मुस्लिम समुदाय भयभीत रहता है जिसको लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का हर एक कार्यकर्ता संघर्ष करने को तैयार है।
राष्ट्रीय महासचिव राम नरेश यादव ने बताया की इस समय पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है क्योकि प्रदेश सरकार में पूरी तरह से जंगल राज फैला है जिससे किसान बेरोजगार सबसे ज्यादा पीड़ित हैप्रदेश सरकार अपराध रोकने में फेल हो चुकी है महिलाये सुरक्षित नहीं है जिसको लेकर लेकर प्रदर्शन किया गया है।यदि सरकारे नही चेतती तो उग्र आंदोलन होगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।