रिपोर्ट - महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो लखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश में
जहरीली शराब से हो रही मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि राज्य
सरकार ने पूर्व मे लखनऊ, उन्नाव, कानपुर तथा अन्य जनपदों में अवैध शराब
से हुयी मौतों से कोई सबक लेकर कार्यवाही की होती तो आज सहारनपुर और
कुशीनगर में इस घटना की पुनरावृत्ति न होती है। उन्होंने जहरीली शराब से
मरे लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये तथा बीमारों को 2-2 लाख रूपये का
मुआवजा देने की मांग की।
दुबे ने आज इस हृदयविदारक घटना का
जिम्मेंदार प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को बताते हुये कहा कि अब तक 60
से अधिक लोग मौत का शिकार हो चुके हैं और सैकडों लोग विभिन्न अस्पतालों
में जिंन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। यह घटना उ0प्र0 सरकार के
मुंह पर करारा तमाचा है क्याोकि जहरीली शराब का सेवन प्रदेश में लगातार
जारी है और प्रदेश में लगातार जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं और सरकार लकीर
पीटने के अलावा कोई ऐसी कार्यवाही नहीं कर सकी है जो नजीर बन सके और अवैध
शराब के कारोबारियों पर नकेल कस सकती। उन्होंने कहा कि उ0प्र0
के सहारनपुर और कुशीनगर हादसे तथा उत्तराखण्ड के हरिद्वार में हुयी इन
घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में बडे पैमाने पर शराब का बडा
कारोबार हो रहा है इस अवैध कारोबार में स्थानीय पुलिस प्रशासन और आबकारी
विभाग संयुक्त रूप से मिले हुये हैं क्योंकि इस तरह की घटनाओं में पुलिस
प्रशासन और आबकारी विभागों द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही में केवल मजदूरों
को ही दोषी माना गया और शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की
गयी। उन्होंने शराब माफियाओं के खिलाफ युद्व स्तर पर कार्यवाही करने की
मांग करते हुये कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जानी चाहिए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।