चीफ रिपोर्टर उत्तर प्रदेश -चंद्र मोहन तिवारी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर-सांसद के निर्देश पर धरना प्रदर्शन का
आयोजन किया गया क्यों कि जनपद अलीगढ़ में विश्वहिन्दू
परिषद के जिलाध्यक्ष पूजा शगुन पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुतले पर पिस्टल से गोलियां चलाकर उनकी
दुबारा हत्या करने एवं पुतले को जलाकर उसका फिल्मांकन करना और गांधी जी के
हत्यारे नाथू राम गोडसे का महिमामंडन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई
बांटने की खबरें पूरे मीडिया और समाचार-पत्रों में आयीं। यह घटना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अपमान के साथ-साथ देश के लिए बेहद चिन्ता
और निराशा व्याप्त करती है।
इस प्रकार से देश के महापुरूषों को अपमानित
करने वाले देशद्रोही कट्टरपंथी ताकतों का चरित्र उजागर हो रहा है।कांग्रेस
पार्टी अलीगढ़ में घटी इस प्रकार की अपमानपूर्ण घटना से बहुत दुखी और
अपमानित महसूस कर रही है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती को
संयुक्त राष्ट्र संघ सहित समूचा संसारविश्व शांति दिवस के रूप में
मनाता है, लेकिन कितने दुख की बात है कि हमारे अपने देश में हमारे
राष्ट्रपिता का इस प्रकार से अपमान हो रहा है और उससे भी गम्भीर बात है कि
घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद हमारे राज्य के मुख्यमंत्री, देश के
प्रधानमंत्री या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस घटना की एक शब्द में
भी निन्दा नहीं की गयी।
उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के निर्देश पर प्रदेश की राजधानी
लखनऊ सहित हर जनपद मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में
धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार से मांग की गयी है
कि राष्ट्रपिता का अपमान करने वाले तत्वों के खिलाफ तुरन्त राष्ट्रद्रोह का
मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये, जिससे इस प्रकार के राष्ट्र
विरोधी घटना की पुनर्रावृत्ति रोकी जा सके। प्रदेश के इलाहाबाद, वाराणसी,
कानपुर, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़,
मिर्जापुर, चित्रकूट, झांसी, सोनभद्र, बलिया, गोण्डा, फैजाबाद, बाराबंकी,
रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी आदि लगभग सारे जिलों में कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने जिला और शहर अध्यक्षों के नेतृत्व एवं वरिष्ठ कांग्रेस
नेताओं की मौजूदगी में जोरदार प्रदेर्शन किया गया और सरकार से
राष्ट्रद्रोही तत्वों को तुरन्त गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गयी।
प्रदेश
प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश की
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज, जी0पी0ओ0 स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की
प्रतिमा के नीचे एक विशाल धरने का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व पार्टी के
संरक्षक पूर्व मंत्री राम कृष्ण द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर
अजय कुमार ‘लल्लू’ नेता कांग्रेस विधान मंडल दल, दीपक सिंह नेता कांग्रेस विधान परिषद दल, अखिलेश प्रताप सिंह-पूर्व विधायक व
राष्ट्रीय प्रवक्ता, नरेश सैनी-विधायक, मसूद अख्तर-विधायक, नसीमुद्दीन सिद्दीकी-सदस्य-विधान परिषद

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।