ब्यूरो गोरखपुर -कृपा शंकर चौधरी
किसानों के हित में केन्द्र सरकार के प्रभावी योजना किसान सम्मान निधि
योजना का आज गोरखपुर के फर्टीलाइजर मैदान में देश के प्रधानमंत्री मोदी के
द्वारा शुभारंभ किया गया। इस योजना से देश के करोड़ों किसान लाभान्वित
होंगे।
गौरतलब है कि 24 फरवरी को गोरखपुर के
फर्टीलाइजर मैदान में केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों को संबोधित
कार्यक्रम रखा गया था जिसके तहत आज प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किसानों को
संबोधित किया गया और पूरे देश को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के
अंतर्गत जोड़ने का प्रयास किया गया।
किसानों को
संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना देश के उन किसानों के
लिए है जो उसके हकदार हैं। अब इन मिलने वाले पैसों से किसान खाद बीज दवा
खरीद सकेगा और यह योजना निरंतर चलती रहेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए
मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को हमेशा ठगने का काम किया है और
अब इस योजना से विपक्ष हतोत्साहित है और गतत प्रचार करने पर मजबूर हैं।
मोदी ने कहा कि यह सरकार अपने वचन पर कायम हैं और जो कहती हैं उसे करके
दिखाया है।
इसके अलावा मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए
जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी और इसके
जिम्मेदारों को इसकी कीमत चुकानी होगी ।
कार्यक्रम
में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री सांसद ,
विधायक और क्षेत्र के हजारों की संख्या में किसानों ने शिरकत किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।