महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
देश के पूर्वोत्तर राज्य आसाम में जहरीली शराब पीने से हुई अनेकों
अस्वाभाविक मौतों पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष मा0 आर0 पी0
चौधरी जी ने गहरा दुख प्रकट किया है और मृतक परिवारजनों के प्रति गहरी
संवेदना व्यक्त की है।उन्होने कहा है कि ऐसी घटनाओं के लिए राज्य सरकारों
के साथ ही स्थानीय प्रशासन की भी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी बनती है।यद्यपि
राज्यों में शराब पीने से हुई ऐसी अस्वाभाविक मौतों पर स्थानीय प्रशासन
द्वारा इस मामले में संबंधित थाना के थानेदार और आबकारी निरीक्षक को
सस्पेंड कर दिया जाता है और कच्ची एवं अवैध शराब बेचने वालों पर मुकदमा
दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार लिया जाता है इसके बावजूद भी इस संबंध में
इतना कर देने भर से ऐसी घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है जो कि पूरे देश
के लिए गम्भीर चिंता का विषय है।उन्होंने कहा है कि इस समस्या का समाधान
केवल मात्र यह है कि राज्यों में पूर्ण शराब बन्दी लागू हो और हमारी
पार्टी तथा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्य
मंत्री मा0 नीतीश कुमार जी हमेशा यह माँग करते रहें है कि बिहार सरकार की
तरह अन्य प्रदेशों में भी पूर्ण शराब बन्दी लागू की जानी चाहिए तभी ऐसी
घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सकता है।उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं की
पुनरावृत्ति अभी हाल में उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड में भी हो चुकी है जिसमें
शराब पीने से अस्वाभाविक मौतें हुई थी ऐसे में प्रदेश सरकारों को बहुत ही
ठोस कदम उठाना होगा और प्रदेशों में पूर्ण शराब बन्दी लागू करने की पहल
करनी होगी क्योंकि शराब सभी प्रकार के अपराध एवं पतन की जननी है और हमारी
आधी आबादी (महिलाएँ) इससे पूरी तरह त्रस्त है यदि पूर्ण शराब बंदी लागू की
जाएगी तो सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं को ही मिलेगा।उन्होंने अपनी पार्टी की
तरफ से सभी प्रदेश सरकारों से माँग किया है कि ऐसी भयावह घटनाओं में मृतक
परिवार को मुआवजा एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने भर से
ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं रोकी जा सकेगी उसके लिए केवल पूर्ण शराब
बन्दी ही एक मात्र विकल्प है जिसे लागू किया जाना ही देश एवं जनता के हित
में होगा।निवेदक - सुभाष पाठक, प्रदेश महासचिव, जनता दल यूनाइटेड, उत्तर
प्रदेश

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।