ब्यूरो कानपुर-रवि गुप्ता
कानपुर सेंट्रल में शनिवार को जल्दबाजी के चक्कर में एक वृद्ध की
ट्रेन के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर
लोगो की भीड़ जुट गई और लोगो ने घटना की जानकारी जीआरपी थाने को दी मौके पर
पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला और जब उसकी तलशी
ली गई तो वह हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र का निवासी निकला जिसके बाद पुलिस ने
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को
दी।रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर नौ पर
माल गाडी खड़ी थी तभी जल्दबाजी के चक्कर में 55 वर्षीय मनोहर राठौर पुल के
बजाय ट्रेन के नीचे से जाने लगे इस दौरान ट्रेन अचानक चल दी जिससे मनोहर
ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का बेटा अभिषेक
ने बताया की पिता जी काफी समय से बीमार चल रहे थे और सुबह घर से किसी काम
से निकले थे और ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई जीआरपी थाना
प्रभारी ने बताया की माल गाडी की चपेट में मनोहर आ गए और उनकी मौत हो गई
घटना की जनकरी उनके परिजनों को दे दी गई है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।