कानपुर - राष्ट्रपति पहुंचे बालाजी मंदिर किया भारत माता मूर्ति का अनावरण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 25 February 2019

कानपुर - राष्ट्रपति पहुंचे बालाजी मंदिर किया भारत माता मूर्ति का अनावरण


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे।इस दौरान वो अपने विशेष विमान से चकेरी एयरपोर्ट  पहुंचे। यहां पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा मंत्री सत्यदेव पचौरी  के साथ आधिकारियो ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग द्वारा महाराजपुर के लिये रवाना हो गए ।
 

राष्ट्रपति अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले महराजपुर स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन किया इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना भी की। उसके बाद मंदिर प्रांगण में ही भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया ।
बालाजी मंदिर में लगभग 25 मिनट रुकने के बाद वह बिपश्यना केंद्र के लिए रवाना हुए ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।