महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर0पी0चौधरी जी ने किया ।बैठक में पार्टी के लगभग अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी ने चार मार्च को पटना में सम्पन्न हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे लिए गये निर्णय को उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।इसके पश्चात लोक सभा चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष मा0 आर0 पी0चौधरी जी ने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जिसमें राबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से श्रीमती अनिता कोल,अकबरपुर सीट से श्री रबि सचान एवं पीलीभीत सीट से डा0 भारत पटेल पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी जी ने कहा कि दमदार एवं जिताऊ कार्यकर्ता यदि चुनाव लड़ना चाहते है तो उनके नाम पर पार्टी विचार करेगी और इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 नीतीश कुमार जी तीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक चयन समिति बना दिया है जो प्रदेश अध्यक्ष के साथ विचार विमर्श करके निर्णय लेंगे ।प्रदेश अध्यक्ष जी ने जोर देकर कहा कि हम एनडीए के महत्वपूर्ण घटक दल हैं लेकिन बीजेपी से हमारा गठबंधन केवल बिहार में है और अन्य प्रदेशों में हमारी पार्टी स्वतंत्र रूप से लोक सभा का चुनाव लड़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष जी की इस घोषणा का उपस्थित पदाधिकारियों समर्थन किया और कहा कि हमारे नेता मा0 नीतीश कुमार जी के विचार,स्वभाव, छवि एवं उनके नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों का हमें इस चुनाव में जबरदस्त लाभ मिलेगा। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह पटेल , सुभाष पाठक, बृजेन्द्र वर्मा,मिश्री लाल कनौजिया,ओम प्रकाश कनौजिया, प्रेम मोहन त्रिपाठी,योगेश सोनी,ओमप्रकाश उपाध्याय,प्रवीण चौधरी, नीरज पासी,विनोद वर्मा ,रघुनाथ पटेल, गोपीचरन कनौजिया,अजय कुमार गौड, गोकुल प्रसाद वर्मा, रघुनाथ पटेल,योगेश सिंह, शैलेन्द्र वर्मा,प्रमोद कटियार,सतीश राजभर,हरि प्रसाद शुक्ला,राजीव त्रिवेदी, मनीष नन्दन,एसके सोनी ,अभिजीत भारद्वाज, करन पान्डेय सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।निवेदक -सुभाष पाठक, प्रदेश महासचिव, जनता दल यूनाइटेड, उ0प्र0

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।