कन्नौज - की धरती हमेशा ही रही है वीरों को धरती - नवाब सिंह यादव - 05-03-2019... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 5 March 2019

कन्नौज - की धरती हमेशा ही रही है वीरों को धरती - नवाब सिंह यादव - 05-03-2019...


 रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति द्वारा महाराजा जयचंद स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता यश भारती पुरस्कार से सम्मानित रामकृष्ण राजपूत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कन्नौज के इतिहास में राजा जयचंद की वीरता की जानकारी लोगों को नहीं है। उन पर कई तरह के गलत आरोप लगते रहे हैं। यह सत्य नहीं है। राजा जयचंद ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पृथ्वीराज चौहान की सहायता नहीं की जो उनकी मौसेरी बहन को बिना ब्याहा के ले गए थे। समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कि कन्नौज की धरती हमेशा वीरों को धरती रही है। इस मौके पर दिवारीलाल कुशवाहा,धर्मवीर पाल, बलराम,प्रकाश शर्मा, आरएन मिश्रा, चुनाव संयोजक मुन्ना दरोगा, अनुराग मिश्रा, भोले कुरैशी, नीलू यादव,संजू कटियार, कलीम खां, रमेश यादव, सुरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक कल्याणसिंह दोहरे, अमित मिश्रा, केडी यादव, सत्येन्द्र यादव, संदीप यादव, शेखर गिहार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। संचालक डॉ.अमरनाथ दुबे ने किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।