यूपी में कांग्रेस को मिल रही मजबूती, बसपा की पूर्व सांसद कैसर जहां समेत कई नेता बने कांग्रेसी .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 5 March 2019

यूपी में कांग्रेस को मिल रही मजबूती, बसपा की पूर्व सांसद कैसर जहां समेत कई नेता बने कांग्रेसी ....

मीडिया डेस्क
 
सीतापुर से बसपा की पूर्व सांसद कैसर जहां और उनके पति जसमीर अंसारी कांग्रेस में शामिल हो गए। जसमीर लहरपुर से बसपा के टिकट पर कई बार विधायक रहे हैं और वर्तमान में लहरपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस ही सामाजिक समानता व भाईचारा स्थापित कर सकती है। इसलिए अन्य दलों के संवेदनशील नेता कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं।


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कैसर जहां, जसमीर अंसारी और अफजाल हुसैन अंसारी अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले कैसर जहां और जसमीर नई दिल्ली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिल चुके थे। इनके अलावा लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त आईपीएस आफताब अहमद खान, चैंबर ऑफ  कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और अधिवक्ता मो. फारुख खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

ये भी कांग्रेस में हुए शामिल

सीतापुर के पूर्व बसपा प्रत्याशी अशफाक खां, जिला पंचायत सदस्य शाकिर, सभासद रिजवान, लहरपुर नगरपालिका से सभासद अब्दुल मतीन राणा, अब्दुल मोबीन और मो. अब्दुल फारुख भी कांग्रेस में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।