गठबंधन के नेता बताये क्या मुलायम सिंह जी बसपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे - डा0 चन्द्रमोहन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 15 March 2019

गठबंधन के नेता बताये क्या मुलायम सिंह जी बसपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे - डा0 चन्द्रमोहन




 महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से घबराकर सपा और बसपा ने अविश्वास का गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता बताये पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बसपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कब और कहाॅ-कहाॅ करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन यह भी बताये कि वह अपने चुनाव प्रचार का आरम्भ देवबंद से ही क्यों करने जा रहे है। जबकि उनकों पता होना चाहिए, सहारनपुर जनपद में ही माँ शाकुम्भरी पीठ है वहां से प्रचार अभियान प्रारम्भ क्यों नहीं किया जा रहा है ? यह भी बताना चाहिए आखिर माँ शाकुम्भरी के दरबार से यह द्वेश क्यों ?प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बसपा सुप्रीमो मायावती जी से सवाल करते हुए पूछा कि सहारनपुर में ही मा0 काशीराम जी के नाम से बनाये गये मेडिकल कालेज का नाम बदलने वालों के साथ अविश्विसनीय और अवसरवादी गठजोड़ करके उनकी सभा में जाकर क्या वह काशीराम जी का अपमान नहीं कर रही है ?

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।