ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ गंगा पुल पर शुक्रवार की सुबह
रोडवेज बस ने स्कूल जा रहे छात्रों की साइकल पर पीछे से टक्कर मार दिया।
जिससे दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए वही घटना के बाद क्षेत्रीय लोगो की
मौके पर भीड़ जुट गई और लोगो ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दिया। लेकिन
कुछ ही कदम की दुरी पर खड़ी सौ नबर की गाडी मौके पर नहीं पहुंची। जिसके
बाद सड़क पर तड़प रहे छात्रों को क्षेत्रीय लोगो ने उठाकर किसी तरह प्राइवेट
अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक एक छात्र की मौत हो चुकी घटना से गुस्साए
लोगो ने रोड जाम कर दिया। वही हंगामे की सूचना पर पहुंची
पुलिस लोगो को
किसी तरह शांत कराया और जाम खुलवाया। जाजमऊ शुक्ला गंज के अखलाख नगर का
रहने वाला युसूफ अपने दोस्त के साथ साइकल से जाजमऊ मखदूम नगर में पढ़ने के
लिए आ रहा था.युसूफ जैसे ही गंगा पल के बीचे बीच पहुंचा ही था तभी तेज
रफ़्तार रोड वेज बस ने उसकी साइकल पर पीछे से टक्कर मार दिया जिससे दोनों
छात्र बीच रोड पर तड़पने लगे। घटना के बाद सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गई गई।
वही
लोगो का आरोप है की सौ नंबर पर तैनात सिपाही वसूली के चक्कर में मौके पर
नहीं पहुंचे अगर वो सही समय से मौके पर पहुंच जाते तो शायद छात्र की जान बच
जाती। वही चकेरी पुलिस ने बताया की रोडवेज बस ने छात्र की साइकल में पीछे
से टक्कर मारी जिसकी वजह से हादशा हुआ पुलिस ने मृतक छात्र के शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस की तलाश कर रही है



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।