महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता में
प्रदेश कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गयी जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों,
जिलाध्यक्षों, जोनल अध्यक्षों, सहित प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व प्रमुख
साथियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय
प्रवक्ता अनिल दुबे भी मौजूद रहे। समस्त पदाधिकारियों को
सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि सभी लोगो का
यह परम दायित्व है कि अपने अपने जनपद में गठबंधन के प्रत्याषियों के पक्ष
में मतदान करने के लिए जनसमुदाय को प्रेरित करें। साथ ही भाजपा की गलत
नीतियों पर प्रकाश डालते हुये डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, किसान मसीहा चोै० चरण
सिंह तथा डाॅ0 राममनोहर लोहिया के आदशो एवं सिद्वान्तों से जन जन को
अवगत करायें और यह विशवास दिलायें कि गठबंधन की जीत ही प्रदेश को सही दिशा
दे सकती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि सपा बसपा
और रालोद का गठबंधन उ0प्र0 की धरती पर एक ऐतिहासिक गठबंधन है। जिसमें
प्रदेश के किसानों और नौजवानों के साथ साथ सभी सामाजिक वर्गो एवं धर्मों का
समावेश है। हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि विगत 5 वर्षो में भाजपा
शासन की किसान और नौजवान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करते हुये भाजपा को
सत्ता से बाहर करना है और देश में किसानों और नौजवानों की लोकतांत्रिक
सरकार का गठन करना है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर
एवं आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी एवं सुरेश
गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष
जितेन्द्र सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के
प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, प्रदेश महासचिव चै0 भूपाल सिंह,
रजनीकांत मिश्रा एवं किरन सिंह, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, मनोज सिंह
चैहान, भोलानाथ वर्मा, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, रामसागर सिंह
चन्द्रकांत अवस्थी, डाॅ0 राजवर्धन सिंह परमार, जिलाध्यक्ष प्रयागराज
रामकृष्ण पटेल, संतोष पटेल, अखिलेष वर्मा, बेला प्रताप राजवंषी, महबूब आलम,
मो0 उस्मान, अनंत सिंह गौतम, बलवान सिंह यादव, रामगोपाल सिंह चंदेल,
राजकुमार ओझा, आजाद अली पप्पू, रामसिंह राजपूत, सिद्वदेव सिंह, सूर्यनारायन
सिंह, कमालदास, अष्विनी प्रताप सिंह, शषांक श्रीवास्त, अंकुर सक्सेना,
डाॅ0 सत्येन्द्र सिंह, प्रमोद शुक्ल आदि रालोद पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।