उन्नाव - लाखो की रकम पकड़ी.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 26 March 2019

उन्नाव - लाखो की रकम पकड़ी..

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

उन्नाव जनपद में उस समय अफरा तफरी मच गई जब चुनाव फ्लाइंग स्कवॉयड ने एक कार से करीब 8 लाख रुपये बरामद किए है। वही टीम ने युवक को मौके से धर दबोचा और गाड़ी सहित युवक को कोतवाली ले आई आपको बता दे पूरा मामला उन्नाव जिले के थाना कोतवाली पुरवा मोड़ के पास का है। यहां से निकल रही एक कार को चुनाव में लगे फ्लाइंग स्क्वायड ने चेकिंग के दौरान रोका। कार में चेकिंग के दौरान करीब 8 लाख रुपये बरामद हुए है। जिसमे 2 हजार की नोट,100 रुपये की नोट,20 रुपये की नोट व 10 रुपये के नोट भी शामिल है|   
 


पकड़े गए पैसे की जानकारी पर कार सवार युवक ने बताया कि वह बिजली विभाग का कर्मचारी है। ये पैसा कल मेरे कैसियर अनूप टीजे 2 जो है वहा पर कैसियर वो वहा पर पैसा जमाकर रहे थे वहा पर कल ओटीएस जो बिजली विभाग में छूट चल रही है इस समय उसमे कल लास्ट दिन था वैसे काउंटर तो दो बजे बंद हो जाता है लेकिन कल जो है साढ़े छह-सात बज गया था तो रात होने की वजह से वो बाइक से आते है कैशियर जो है मेरे लखनऊ महानगर से तो बाइक की वजह से मैंने कहा ऐसा पैसा मुझे दे दो क्योकि पैसा है ज्यादा रास्ते की बात है कब क्या हो जाए तो मै पैसा अपने घर उन्नाव ले आया और वही पैसा आज मै लेकर जा रहा था तो तो मेरी गाडी रोक ली गई और बस उसको इन्लीगल बता करकें यहाँ पर लाकर के की पैसा इतना है इतना है आप इतना पैसा लेकर के जा रहे थे |वही इस मामले में फ़्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट ने बताया की मैंने कहा इसका प्रूफ दीजिये जो है और इसके बाद जो है अपनी आईडी दिखाई ये तो इन्होने अपनी आईडी और प्रूफ नहीं बताया और इतना पैसा जो है उसकी संख्या जो है अभी हम लोग ले जाकर काउंट किये है काउंट करने के बाद इसका पूरा जो है रिकार्ड है शासन को हैण्ड ओवर कर दिया जायेगा | 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।