ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
घाटमपुर शराब काण्ड के मामलें में अब तक दर्ज किये
गये मुकदमें में अब तक 14 आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है और पुलिस
की जांच में दस और लोग प्रकाश में आये है,,,जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये
जा रहे है ये जानकारी जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और एसएसपी अन्नत देव
ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी जहरीली शराब
काण्ड के बाद जिस तरह से मौतो का सिलसिला शुरु हुआ,,,,उसकी गूंज लखनऊ तक
पहुंची थी,,,और लखनऊ के अधिकारियो ने शहर के आलाधिकारियो को मामलें में
दोषियो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश जारी किये थे,,जिसके बाद लगातार काम
करते हुए शहर पुलिस और जिला प्रशासन के लोगो ने टीमें गठित कर पूरे मामलें
का खुलासा कर दिया,प्रेसवार्ता करते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने बताया कि
शराबकाण्ड में अब तक 14 लोगो की गिरफ्तारी की जा चुकी है
साथ ही जांच के
दौरान दस और लोग प्रकाश में आये है,,जो इस गोरखधंधे में सालो के लिप्त
है,,,एसएसपी ने बताया कि बसपा नेता योगेन्द्र कुशवाहा के साथ ही उनका भाई
और पिता के अलावा दो अन्य शराब ठेका संचालको की भूमिका प्रकाश में
आयी,,जिनके नाम रमाकांत मिश्रा और उपेन्द्र परमार है,,,जिन्होने एक गिरोह
बनाकर इस गोरखधंधे को संचालित किया,,,ठेके के सेल्समैनो की भूमिका सबसे अहम
होती थी,,,जो नकली शराब को परचून की दुकानों में सप्लाई करते थे,,,तैयार
की गयी शराब की लागत महज 15 से 20 रुपये आती थी,,जिसके बाद सेल्समैन अपने
तरीके से 40 से 45 रुपयें शराब परचून की दुकान वालो को बेचते
थे,,,जिलाधिकारी और एसएसपी ने बताया कि लगातार गांवो में अभियान चलाते हुए
लोगो को जागरुक किया जा रहा है,,जिसके लिए एस-10 और ग्राम प्रधानो का सहयोग
लिया जा रहा है ,,

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।