ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
सेंट्रल स्टेशन पर खानपान व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए अवैध पानी का
कारोबार करने वाले और कराने वालों को बक्शा नही जायेगा..पानी की जो भी
समस्या स्टेशन पर है, उसे दूर किया जाएगा जिससे की यात्रियों को गर्मी में
पानी की दिक्कत न हो यह कहना है उत्तर मध्य रेलवे के जीएम राजीव चौधरी का
सेंट्रल स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट में 150 जवान तैनात है। उनके लिए बैरक की
व्यवस्था की गई है, जोकि झकरकटी के पास बनाया गया है। इस बैरक में रुकने,
खाने पीने और योगा की व्यवस्था की गई है। जिससे की जवानों को भटकना नही
पड़ेगा। इसी बैरक का उद्धघाटन की लिए जीएम कानपुर सेंट्रल आये।
उनके साथ
आईजी पांडेय भी थे। जीएम ने बताया कि यात्रियों की
सुविधा का भी ध्यान दिया जा रहा है और जल्द ही यात्रियों की सुविधा को
ध्यान रखते हुये और योजनाये शुरू की जायेगी। फिलहाल अवैध पानी के कारोबार
को लेकर साफ किया कि बाहर का पानी नही बिकेगा। गर्मी में पानी की दिक्कत न
हो इसके लिए रेलवे की ओर से व्यवस्था होगी। खाने को लेकर भी नाराजगी जताई
और हर हफ्ते रिपोर्ट दिए जाने के आदेश भी दिए है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।