कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक वाराणसी व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय जनपद वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग तथा अवैध शराब के अभियान के क्रम में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व श्री पी.आर. त्रिपाठी थाना प्रभारी रोहनियाँ के नेतृत्व में दिनांक 14/03/19 SSI महमूद आलम अंसारी मय हमराही पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म – जरायम जगतपुर के पास पहुँचने पर मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि साहब पण्डितपुर की तरफ से एक लुटेरा जगतपुर की ओर आ रहा है कि जगतपुर से पण्डितपुर की तरफ जाने वाली त्रिमुहानी पर मय पुलिस बल व मुखबिर के इंतजार कर रहे थे कि एक व्यक्ति पैदल पण्डितपुर की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया जिसे मुखबीर खास इशारा करके वापस चला गया की हम पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिए आगे बढ़े कि पुलिस फोर्स को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया । जिसका नाम पुछने पर अपना बबलू सोनकर उर्फ जितेन्द्र पुत्र मंगला प्रसाद निवासी पिल्खनी थाना लोहता जनपद वाराणसी बताया, जिसके पास से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । जिसके संबंध में धारा रोहनियां पर मु.अ.सं. 150/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृतत किया गया, तथा पूछताछ में बता रहा है, कि मैं तथा गुड्डू आटो चालक व सूरज तीनों ने मिलकर एक यात्री को आटो में बैठाकर गंगापुर को तरफ लेजाकर उसके साथ लूट किया था । जिसके संबंध में मु.अ.सं 870/17 धारा 394 भादवि थाना रोहनियाँ पर पंजीकृत है । जिसमें बबलू सोनकर उर्फ जितेन्द्र वाँछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु 15000 रू/- का ईनाम श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा रखा गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
बबलू सोनकर उर्फ जितेन्द्र पुत्र मंगला प्रसाद निवासी पिल्खनी थाना लोहता जनपद वाराणसी
बरामदगीः-
1. 1 अदद तमंचा 12 बोर
2. 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
आपराधिक इतिहासः-
1. 156/14 धारा 147,148,452,504,506 भादवि थाना लोहता जनपद वाराणसी ।
2. 197/17 धारा ¾ गुण्डा अधिनियम थाना लोहता जनपद वाराणसी ।
3. 489/17 धारा 10 गुण्डा अधिनियम थाना लोहता जनपद वाराणसी ।
4. 870/17 धारा 394 भादवि थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी ।
5. 150/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमः-
1. SHO श्री पी.आर. त्रिपाठी , प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनियां वाराणसी ।
2. SSI महमूद आलम अंसारी थाना रोहनियाँ वाराणसी ।
3. SI अमित कुमार थाना रोहनियाँ वाराणसी ।
4. SI राकेश यादव थाना रोहनियाँ वाराणसी ।
5. हे.का. हरेकृष्ण थाना रोहनियाँ वाराणसी ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।