वाराणसी - देह व्यापार में आधा दर्जन हिरासत में.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 15 March 2019

वाराणसी - देह व्यापार में आधा दर्जन हिरासत में..

 


 कैलाश सिंह विकास ब्यूरो 
 
 नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचना पर वाराणसी क्राइम ब्रांच और मंडुआडीह पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर शिवदासपुर रेड लाइट एरिया के कई कोठों से लगभगआधा दर्जन युवतियों को हिरासत में ले लिया मौके से चार पुरुषों को भी पकड़ा गया है मंडुआडीह थाना परिसर में मीडिया से मुखातिब होते हुए क्षेत्राधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि प्रयागराज की संस्था फ्रीडम से सूचना मिली कि यहां पर नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है जिस  पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की जहां से 5 महिलाओं सहित चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया महिलाओं को पुलिस ने जांच के बाद नारी निकेतन भेज दिया पुलिस की इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह क्षेत्राधिकारी अंकिता सिंह मंडुआडीह एसआई राघवेंद्र सिंह के साथ राम शरिक गौतम , अमित सिंह सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।