लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें यहां - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 22 March 2019

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें यहां

 



मीडिया डेस्क 

 लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बसपा ने आज अपने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गौतम बुद्धनगर से सतबीर नागर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सहारनपुर से हाजी फजर्लुरहमान उम्मीदवार होंगे। बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह, आंवला से रूचि वीरा को टिकट दिया गया है।आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं। सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। प्रदेश में सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अमेठी और रायबरेली से सपा-बसपा गठबंधन का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। चौधरी अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी पश्चिमी यूपी की मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत सीट से चुनाव लड़ रही है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।