मायावती ने लगाई भाजपा की क्लास, कहा- चाहे जो फैशन करें पर कानून के रखवाले बनकर करें काम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 22 March 2019

मायावती ने लगाई भाजपा की क्लास, कहा- चाहे जो फैशन करें पर कानून के रखवाले बनकर करें काम

मीडिया डेस्क 

 जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है, राजनीतिक दल और हमलावर तेवर अपनाते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा।बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा और किसानों की बदहाली संबंधी सरकारी आंकड़े वोट की खातिर छिपाएं हुए है।मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी व गरीबी, मजदूरों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक (सार्वजनिक) नहीं होने चाहिए।
 

बीजेपी के मंत्री व नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी ’चौकीदार’ बन गये हैं। पर यूपी के सीएम जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।उन्होंने चौकीदार अभियान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी ’चौकीदार’ बन गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें।उन्होंने कहा बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें, बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।