भाजपा मुख्यालय पर चुनाव प्रबंधन से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं की बैठक में सोमवार को चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा
हुई। पश्चिमी यूपी की प्रत्येक सीट को लेकर रणनीति बनाई गई। चुनाव के दौरान
सहयोगी दलों के कामकाज पर निगरानी रखने के साथ ही उनका पूरा सहयोग लेने को
भी कहा गया। सभाओं में भी इन दलों के नेताओं को साथ रखने पर जोर दिया गया।सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा
और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में इस बैठक में तय
हुआ कि 5-6 दिनों में सभी सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।इस अवसर पर सीएम ने कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थित मतदाताओं को बूथ तक लाने
की रणनीति पर जोर दिया। कहा, इससे मत प्रतिशत बढ़ने के साथ ही पार्टी 74
प्लस के लक्ष्य को हासिल कर सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का माहौल भाजपा के पक्ष में हैं। हमें इस तरह काम करना होगा कि भाजपा समर्पित वोटर बूथ तक पहुंचे। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।मुख्यमंत्री योगी ने कहा, भाजपा काडर आधारित पार्टी है। इसलिए हमें संगठन की योजना अनुसार कार्य करना होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। यही वजह है कि भाजपा के पक्ष में अंडरकरंट चल रहा है। जितना काम सपा-बसपा की सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल में नहीं किया, उससे कई गुना ज्यादा काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो साल में कर दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।