पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने दिया झटका,आर्मी कैप का किया था विरोध .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 March 2019

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने दिया झटका,आर्मी कैप का किया था विरोध ..


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए आर्मी कैप पहनकर मैदान पर उतरी थी. भारतीय टीम के इस कदम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बौखला कर अपनी आपत्ति जताई थी लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की इस बौखलाहट को करारा झटका दिया है.रांची में आठ मार्च को खेले गये तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में सैन्य टोपियां पहनी थी तथा अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान कर दी थी.आईसीसी के महाप्रबंधक क्लेरी फुर्लोग ने बयान में कहा बीसीसीआई ने धन जुटाने और शहीद सैनिकों की याद में टोपी पहनने की अनुमति मांगी थी और उसे इसकी अनुमति दे दी गयी थी.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को इस संबंध में कड़ा पत्र भेजा था और इस तरह की टोपी पहनने के लिये भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.पीसीबी प्रमुख एहसान मनि ने रविवार को कराची में कहा,उन्होंने किसी अन्य उद्देश्य के लिये आईसीसी से अनुमति ली थी और उसका उपयोग दूसरे उद्देश्य के लिये किया जो कि स्वीकार्य नहीं है.बीसीसीआई ने पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद आईसीसी से उन देशों के साथ संबंध तोड़ने के लिये कहा था जो आतंकवाद को पनाह देते हैं. पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।