महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह
यादव ने प्रसपा के 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय से अजमेर
स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के बुलंद दरवाजे पर उनके 807
वें उर्स के मौके पर देश व प्रदेश की खुशहाली व तरक्की के लिए अपने प्रतिनिधि को
चादर लेकर रवाना किया।
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सैय्यद मकसूद अशरफ, सैय्यद हम्माद
अशरफ के माध्यम से हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में मोहब्बत और अकीदत के फूल
और चादर सैय्यद सलमान चिश्ती साहब गद्दानशीं दरगाह शरीफ के द्वारा पेश कर रहा हूँ.
उन्होंने आगे कि हमारी कामना है कि यहां से दिया जाने वाला
प्रेम का संदेश सभी तक पहुंचे और लोग नफरतों को नकार दें। हम दुआ करते हैं कि
हमारे देश में सम्पन्नता आये हमारी सीमाएं सुरक्षित रहें और हम हमारे सैनिकों की
कुशलता की कामना करते हैं। देश दुनिया में प्रेम संदेश यूंही प्रसारित होता रहे।
अंत में उन्होंने कहा कि इस बार उर्स में आने वाले सभी जायरीनों का भी स्वागत करते
हैं ।
हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के उर्स के मौके पर पूरे विश्व से
लोग धर्म, जाति, भाषा के बंधन
तोड़कर साथ-साथ अपनी अकीदत के फूल पेश करते हैं। यहां किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव
नहीं होता। यहां सांसारिक दुखों से परेशान लोग मन की शांति के लिए आते हैं, और
अपनी दामने मुराद भर कर जाते हैं।यहां से आपका दिया गया संदेश “नफरत किसी से
नहीं, मोहब्बत
सबके लिए“ दिया
जाता है। उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में अकीदतमंद लोग उर्स में आते हैं। अजमेर
स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के दर पर लाखों की संख्या में
लोग हर साल पहुँचते हैं। गाजेबाजे और सूफियाना कलामों के बीच झंडे को दरगाह लाया
जाता है और तोप के 25 गोले दाग कर कर सलामी दी जाती है। उर्स की विधिवत शुरूआत रजब
का चांद दिखाई देने पर 7 मार्च से हो गई है।इस मौके पर पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, वरिष्ठ
समाजवादी नेता भगवती सिंह, प्रसपा बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र,
पार्टी प्रवक्ता मो. शाहिद, प्रवक्ता अशरफ
मिया, ई. अरविन्द , एसपी पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।