कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
परिजनों को 9 साल बाद पता चला कि उनकी बेटी से जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है। परिजनों ने सच्चाई का पता लगाने के लिए चचेरे भाई को ग्राहक बना कर कोठे पर भेजा। भाई ने कोठे पर अपनी बहन को पहचान लिया ओर उसका वीडियो व फोटो बनायी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की लिखित शिकायत की। बुधवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व मंडुआडीह पुलिस ने शिवदासपुर में ताबड़तोड़ छापा मार कर लड़की को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से दो लड़के व अन्य महिलाओं को भी पकड़ा है, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
चंदौली के एक परिवार की लड़की 9 साल पहले गायब हो गयी थी। 12 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी कि किसी ने उसे गायब कर दिया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन लड़की नहीं मिली। बेटी के मिलने की आस जगाये हुए परिजनों ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी। पिछले माह एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी बनारस के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया शिवदासपुर में है जहां पर उससे जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है। परिजनों ने इस बात की सच्चाई जानने के लिए वहां पर चचेरे भाई को ग्राहक बना कर भेजा। भाई ने बहन को पहचान लिया और उसका वीडियो व फोटो बनायी। इसके बाद घर जाकर फोटो व वीडियो दिखाया। परिजनों ने अपनी लड़की को पहचान लिया। परिजनों ने लिखित शिकायत पर प्रमाण पुलिस को दिखाया। इसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम व मंडुआडीह पुलिस के साथ रेड लाइट एरिया में जबरदस्त छापेमारी की। छापेमारी में गायब लड़की मिल गयी है जबकि मौके से कई महिलाओं व दो युवकों को भी पकड़ा गया है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।