वाराणसी - वायुसेना परिसर में घुसा संदिग्‍ध, इंटेलिजेंस ने पूछताछ के बाद किया पुलिस के हवाले - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 March 2019

वाराणसी - वायुसेना परिसर में घुसा संदिग्‍ध, इंटेलिजेंस ने पूछताछ के बाद किया पुलिस के हवाले

कैलाश सिंह विकास ब्यूरो

 कैंटोमेन्ट स्थित वायुसेना के परिसर में मंगलवार शाम सात बजे दीवार फांदकर एक संदिग्ध युवक घुस गया। समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद मिलेट्री इंटेलिजेंस व खुफिया अधिकारियों ने पकड़े गए युवक से रातभर पूछताछ के बाद आज उसे कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजकुमार बताया है। उसने अपना पता अहमदाबाद गुजरात बताया है। जानकारी के अनुसार व फिलहाल ये युवक वाराणसी के सिगरा स्‍थित सोनिया इलाके में रहता था।उससे पूछताछ के बाद खुफिया इकाई ने सिगरा, कैंट लालपुर समेत कई स्थानों पर उसके साथियों की तलाश की लेकिन कुछ हाथ नहीँ लगा।



सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक के बाएं हाथ पर ॐ लिखा है जबकि अन्य जांच में वह अल्पसंख्यक बताया जा रहा था। सही बातें जांच के बाद ही क्लियर होंगी। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि बर्तन कपड़े बेचने के बहाने वह अक्सर शहर में साथियों सँग घूमता रहा है।बताया गया कि कल शाम सन्दिग्ध युवक ज्‍यों ही कैंट रेलवे स्टेशन छोर से दीवार फांदकर कुछ कर पाता सीसीटीवी की मॉनिटरिंग कर रहे सैन्य कर्मियों की नजर उसपर पड़ गयी। कर्मचारियों ने तुरंत अलार्म बजा दिया। इसके बाद वह भागने के चक्कर में वहां लगे कटीले बाड़ में फंसकर गिर गया।पुलिस अब उसके मकसद का पता लगा रही है। पूछताछ में वह अपने को नशे का आदि बताकर काफी देरतक खुफिया अधिकारियों को घुमाता रहा।बता दें कि पाकिस्तान से चल रही खींचतान व पीएम मोदी के वाराणसी आगमन से पूर्व घटी इस घटना से खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए है। पुलिस अब उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है।बता दें कि पाकिस्तान से चल रही खींचतान व पीएम मोदी के वाराणसी आगमन से पूर्व घटी इस घटना से खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए है। पुलिस अब उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।