पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से जनता में नया उत्साह.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 11 March 2019

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से जनता में नया उत्साह..

 महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से जनता में नया उत्साह है। भाजपा की वादाखिलाफी और फरेबी राजनीति से ऊबी जनता अब किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी और कारोबारियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी। बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़। सत्ता पक्ष को हवाई बातों के आसमान से उतर कर कड़वी जमीनी सच्चाई का सामना करना ही होगा। श्री  यादव ने आज कार्यकर्ताओं से वार्ताक्रम में कहा कि लोकतंत्र का पहला नियम बदलाव है। लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए हमें उम्मीद और एकता के लिए मतदान करना है। हम संकल्प लेते है कि गरीबों और किसानों के लिए काम करेंगे। साथ ही नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं को सशक्त बनाएंगे। समाजवादी पार्टी अपने काम के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी जबकि भाजपा की हालत पतली हैं। इसीलिए कागजी हमला करके भाजपा समझती है कि वह युद्ध के मैदान में है। 
 

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में 15-15 वर्षों तक राज करने के बाद भी उतने काम नहीं हो सके जितना समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए हैं। झूठ, फरेब, छल, धोखा और विश्वासघात ये कोई काम नहीं है जिस पर भाजपा ने अपना एकाधिकार बना रखा है। सच्चाई तो यह है कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ने कुछ नहीं किया है। जो जनहित की योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं भाजपा उनको ही अपना नाम देकर चला रही है। खाद निकाल कर किसान की बोरी से लूट कर भाजपा सरकार किसानों को कर्जमाफी का धोखा दे रही है   सन् 2019 में होने वाले चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है। इसमें निकट भविष्य में देश और जनहित में होने वाले महापरिवर्तन का भी संदेश है। भाजपा इधर-उधर की बात करना छोड़े और यह बताए कि उसके वायदों का क्या हुआ? जनता ने तय कर लिया है कि वह अब भाजपा से पूरा हिसाब लेगी और समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने तथा भाजपा को करारी शिकस्त देने में तनिक भी संकोच नहीं करेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।