डकैती डालने वाले पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त, सिर्फ एक घटना से न करें पुलिस की छवि का आकलन: डीजीपी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 11 March 2019

डकैती डालने वाले पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त, सिर्फ एक घटना से न करें पुलिस की छवि का आकलन: डीजीपी

 



मीडिया डेस्क 

 लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में कोयला कारोबारी के घर डकैती डालने की घटना में पुलिसकर्मियों के शामिल होने पर प्रदेश के डीजीपी ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। एक करोड़ 85 लाख की लूट करने में शामिल पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ एक घटना से पूरे विभाग की छवि का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। मामला खेदजनक है। बेईमान व भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है।आपको बता दें कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश के डीजीपी को हटाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।