कानपुर - हटिया होली महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 March 2019

कानपुर - हटिया होली महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता

रिपोर्ट - रवि गुप्ता

कानपुर हटिया होली महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में खत्री धर्मशाला स्थित पत्रकार वार्ता का आयोजन ज्ञानेंद्र विश्नोई की अध्यक्षता में किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया किकानपुर नगर अपनी अनूठी और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के लिए पूरे देश में अपना एक विशेष महत्व रखता है। 20 मार्च को होलिका दहन हैं। 21 को होली खेली जाएगी और 26 मार्च मंगलवार को अनुराधा नक्षत्र में होली गंगा मेला मनाया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन के साथ बैठक में कहां गया था कि 18 मार्च तक सभी समस्याओं को समाप्त कर दिया जाएगा। जैसे कि मार्ग प्रकाश व्यवस्था जगह जगह सड़कों पर गड्ढे उन गड्ढों को भर दिया जाएगा।लेकिन आज तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्य नहीं हुआ है। स्थिति जस की तस है। जिला प्रशासन अगर 23 मार्च तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं करता है। तो आजादी के समय से चला रही इस परंपरा को इस बार नहीं किया जाएगा।



 क्योंकि यह जिला प्रशासन कहीं ना कहीं इस आजादी की परंपरा को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अगर इस बार होली गंगा मेला नहीं मनाया जाएगा तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। जिला प्रशासन इस बात को गंभीरता से नहीं दे रहा है। होली गंगा मेला कोई तीज त्यौहार नहीं है।यह आजादी की घटना है। और आजादी के समय से होली गंगा मेला मनाया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन की कार्यवाही होली हटिया कमेटी कहीं ना कहीं संतुष्ट नहीं है।इसके लिए जिलाधिकारी से लेकर नगर आयुक्त महापौर सभी से शिकायत की गई लेकिन किसी ने शिकायतों गंभीरता से नहीं लिया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित,ज्ञानेंद्र विश्नोई, मूलचंद सेठ, अरुण अग्रवाल, विनय सिंह, विनय महरोत्रा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।