महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दो वर्ष का
कार्यकाल पूरा कर चुकी है। ये दो वर्ष प्रदेश की जनता के लिए अभिशाप साबित
हुए हैं। चारों तरफ घोर निराशा और हताशा है। हर मोर्चे पर राज्य सरकार की
नाकामी ही भाजपा की उपलब्धि मानी जा सकती है। भाजपा की
केन्द्र सरकार ने तो अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि नोटबंदी और
जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को ही चैपट कर दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार
तो दो वर्षों में अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है। उसने अब तक
समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर प्रचारित किया है यद्यपि जनता
इसकी हकीकत से भलीभांति परिचित है।
उत्तर प्रदेश में
कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हत्या, लूट, अपहरण और
बलात्कार की घटनाएं थमने के नाम नहीं ले रही हैं। आम नागरिक और छात्राएं
डरी-सहमी हैं। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन की सभी सेवाएं अस्त-व्यस्त हैं।
समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 और वूमेन पावरलाइन
1090 योजनाएं चालू हुई थीं जिनकी सराहना देश-विदेश तक में हुई थी। भाजपा
सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया। भाजपा की राज्य सरकार
ने अन्नदाता के साथ बड़ा छल किया है। आलू और गन्ना किसान मारे-मारे घूम रहे
हैं। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रात-रात भर जागकर अपने
खेतों के फसल की रखवाली करता किसान चैकीदार बन गया हैं। नौजवान बेकारी का
शिकार है। उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं। उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। युवाओं
का भविष्य अंधकारमय है। प्रदेश में पूंजी निवेश नहीं हो रहा है। बिजली की
एक यूनिट भी नहीं उत्पादित हुई है। भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने का
काम करने से बाज नहीं आ रही है। विकास में उसकी कोई रूचि नहीं है। भाजपा अपने कारनामों से, वादाखिलाफी और फरेबी चालों से जनता के बीच
अपनी लोकप्रियता पूरी तरह खो चुकी है। उसके दिन गिने चुने रह गए हैं। उत्तर
प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी- राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन
भाजपा को हराने में सक्षम है। यह वैचारिक आधार पर बना है। गठबंधन के प्रति
जनता के मन में विश्वास है कि वह भाजपा को दुबारा सरकार नहीं बनने देगा। कांग्रेस की भ्रांति में कोई फंसने वाला नहीं है। यह समय भाजपा की
जनविरोधी, विकास विरोधी और सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों के खिलाफ विकल्प
को मजबूत करने का है और सिर्फ समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय
लोक दल गठबंधन में जनता का भरोसा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।