लखनऊ - छिपी प्रतिभाओं को सामने लाएगा इन्दूज़ टैलेंट शो,अभिव्यक्ति की आजादी होली के रंगों के साथ इन्दूज़ टैलेंट शो में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 24 March 2019

लखनऊ - छिपी प्रतिभाओं को सामने लाएगा इन्दूज़ टैलेंट शो,अभिव्यक्ति की आजादी होली के रंगों के साथ इन्दूज़ टैलेंट शो में

  
तहकीकात न्यूज़ डेस्क

दिल में छुपे राग रंग हो या जीवन का छूट गया कोई ढ़ंग हो, बचपन के गीत हो या दबा रहा संगीत हो, बोलने की ललक हो या पर्यावरण की झलक हो, अब हर अभिव्यक्ति को मिलेगा सम्मान और छुपी रह गई प्रतिभाओं का होगा मान। ये बातें करते हुए इन्दूज़ टैलेंट शो की जानकारी इन्दू सिंह ने दी।

राजधानी के प्रेस क्लब में रविवार को सत्यमेव जयते ट्रस्ट एवं जन चेतना प्रयास संस्था द्वारा आयोजित होने वाले इन्दूज़ टैलेंट शो की जानकारी अध्यक्ष इन्दू सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार, 27 मार्च को गोमती नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और उनकी क्षमता अनुरूप प्रमाण पत्र भी दिएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 3 मिनट का समय प्रत्येक प्रतिभागी को दिया जाएगा और 9 विभिन्न सत्रों में अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी जिससे कि व्यक्ति के अंदर छुपी प्रतिभा को समाज के सामने लाया जा सके।

इन्दू सिंह ने बताया कि होली मिलन के अवसर पर इन्दूज़ टैलेंट शो का संगीतमयी, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बोलने का, गाने का, लिखना, अनुभव शेयर करना, शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक तथा संस्कृति से सम्बंधित 9 सत्रों में प्रतिभागी अपनी छुपी हुई कला का प्रदर्शन करेंगे। शाश्वत, पवित्र आत्मिक भाव व झुर्रियों में शैतानियों का बचपन समेटे इस कार्यक्रम में आत्म आंकलन, आत्मसाक्षात्कार तथा आत्मदीक्षा की ओर चलने की पहल, मन के रंगों को पढ़ने की कोशिश, पंखों को फैलाने की ललक, रूकी-छुपी हुई ऊर्जा को निखारने, होली मिलन के साथ स्वयं से मिलन का यह अनूठा संगम है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9068264559 पर सम्पर्क किया जा सकता है। अध्यक्ष ने कहा कि उनकी संस्था पिछले बीस वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही है और इस प्रकार के अनूठे आयोजन को लखनऊ के बाद प्रदेश के अन्य शहरों में भी आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।