फर्रुखाबाद - युवक का संदिग्ध परिस्थित मे पेड से लटकता मिला शव .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 24 March 2019

फर्रुखाबाद - युवक का संदिग्ध परिस्थित मे पेड से लटकता मिला शव ..

 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

फर्रुखाबाद  में सुबह युवक का संदिग्ध परिस्थित मे पेड से लटकता शव मिला। यूपी 100 को सूचना देनें के बाद पुलिस मौके पर नही पंहुची जिसके चलते युवक की लाश लगभग 16 घंटे फांसी के फंदे पर झूलती रही सुबह जानकारी मिलने पर खुद एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने मौके पर जाकर जायजा लिया ।थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम पट्टी भरखा निवासी 17 वर्षीय राजीव राजपूत पुत्र रामविलास राजपूत ने बीते शनिवार की शाम गाँव के ही निकट सैदापुर में मैकालाल के खेत में खड़े शीशम के पेंड में गमछे से फांसी लगा शव मिला घटना के दौरान मृतक राजीव का पिता अपनी ससुराल जनपद हरदोई के अरबल ननिया गया था।फांसी पर झूलते हुए राजीव के रिश्ते में बाबा रामसनेही ने उसे फांसी पर झूलते हुए देखा जिसकी सूचना राजीव के पिता रामविलास और डायल 100 पुलिस को दी ।
 


 रामसनेही ने बताया की डायल 100 ने कहा की वह थाने सूचना दे देंगे लेकिन सूचना नही दी राजीव का पिता रामविलास देर रात घर लौटा जिसके बाद उसने रविवार सुबह खुद थाने जाकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार,फिल्ड यूनिट व फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये।उन्होंने जाँच पड़ताल की परिजनों ने बताया की बीते दिन राजीव का ग्राम प्रधान प्रेमपाल के साडू दिनेश से जमकर मारपीट हो गयी थी वही राजीव घर से निकलने से पूर्व अपनी दादी रामसुखी पत्नी दयाराम से दस हजार रूपये ले गया था परिजनों का कहना है कि उसका मोबाइल बंद है और रुपयों का भी पता नही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।