कानपुर - झाड़ियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंम्प... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 29 March 2019

कानपुर - झाड़ियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंम्प...

 

  ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता 

पनकी थाना क्षेत्र के सरायमिता इलाके में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंम्प मच गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की भीड़ जुट गई लोगो ने घटना की जानकरी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंड्रस्ट्रियल एरिया सरायमिता में उस समय हड़कंम्प मच गया जब कुछ लोग सुबह मार्निंग वाक् पर जा रहे थे तभी लोगो की निगाह झाड़ियों पर पड़ी जहा एक आदमी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पनकी पुलिस ने बताया की एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है उसके शरीर पर चोटों के निशाँ है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।