महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
अखिल भारतीय तृणूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय ने
कहा कि भाजपा सरकार की नोटबंदी के बाद जनता का धन बैंकों में जमा हुआ जिसे
नीरव मोदी जैसे कारोबारी लूटकर विदेश भाग गए। किसान कर्ज से परेशान है। इस
चुनाव में गरीबों-किसानों के खिलाफ साजिशें चल रही है। उसे समय से खाद,
पानी, कीटनाशक, बिजली आदि नहीं मिल पा रहा है। किसानों के खेतों में सरसों
खड़ी है पर भारत सरकार पूंजीपतियों के जरिए मलेशिया, इंडोनेशिया से तेल आयात
कर रही है। यह किसानों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि भाजपा की
मार्केटिंग और ब्रांडिंग से सावधान रहना होगा। उसका स्वदेशी आन्दोलन धोखा
है। श्री राय ने कहा कि भाजपा के राज में नौजवान बेरोजगारी का शिकार है।
उसका भविष्य अंधकारमय है। कारोबार बंद है। महिलाएं रोजाना अपमानित हो रही
है। दुनिया के तमाम देशों से भी हम पिछड़े हुए हैं।
भाजपा के कारनामों से
लोग ऊब गए हैं और अब देश में एक नई सरकार और एक नए प्रधानमंत्री की मांग उठ
रही है।टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में कितने पावर
प्लांट बंद हो गए है इसका ब्यौरा भी प्रधानमंत्री जी को देना चाहिए।
सच्चाई यह है कि भाजपा राज में एक भी मेगावाट विद्युत उत्पादन उत्तर प्रदेश
में नहीं हुआ। श्री राय ने रामपुर में उर्दू गेट ध्वस्त करने पर कहा कि
यदि उर्दू भाषा से भाजपा सरकार को इतनी ही नफरत है तो दिल्ली में ‘मुमकिन
है‘ नारे पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से
आह्वान किया कि वे देश में नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ जोरदार मुहिम
चलाएं और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।